गौर सिटी-1 की 1st एवेन्यू सोसाइटी में अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू।
ग्रेटर नोएडा (वेस्ट), बिसरख थाना क्षेत्र: गौर सिटी 1st एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला अपनी ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का ससुराल वालों से काफी समय से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह अपने मायके में रह रही थी। जब वह हाल ही में ससुराल वापस लौटी, तो सास ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद महिला वहीं बैठ गई।

बहुरानी का गुस्सा
इस घटना ने गौर सिटी के निवासियों का ध्यान खींचा। पुलिस के अनुसार, महिला का पति और ससुराल वालों से किसी पारिवारिक विवाद के चलते काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके कारण वह मायके चली गई थी। जब महिला ने ससुराल लौटने का प्रयास किया तो सास ने दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद महिला गुस्से में आकर घर के बाहर धरने पर बैठ गई।
पुलिस ने कराया समझौता
घटना की सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच पारिवारिक मतभेदों के कारण विवाद था, जिसे समझाकर सुलझा लिया गया। मौके पर अब शांति व्यवस्था कायम है और दोनों पक्षों ने पुलिस की मध्यस्थता में आपसी सहमति बना ली है।
(Visited 911 times, 1 visits today)





