गौर सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व



गौर सिटी-1 के लेक व्यू परिसर में श्रीमती रजनी बाला की ओर से छठ महापर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान सूर्य और छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

gaur city chhath mahaparv celebration

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने सुख, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में श्री राकेश कुमार तिवारी, श्रीमती रजनी बाला और उनके पुत्र ऋषभ वत्स की विशेष भूमिका रही।

(Visited 1 times, 1 visits today)